BREAKING : SVU की बड़ी कार्रवाई, शिवहर डीडीसी के आवास-दफ्तर और ससुराल में निगरानी की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

मिल रही जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी स्थित ससुराल में भी छापेमारी की गई है। साथ ही उनके अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।

Mar 24, 2026 - 16:49
BREAKING : SVU की बड़ी कार्रवाई, शिवहर डीडीसी के आवास-दफ्तर और ससुराल में निगरानी की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

Sheohar : विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिवहर के डीडीसी बृजेश कुमार के सरकारी आवास और समाहरणालय स्थित दफ्तर में रेड मारी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी स्थित ससुराल में भी छापेमारी की गई है। साथ ही उनके अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। 

SVU की बड़ी कार्रवाई

विशेष निगरानी इकाई की टीम ने आभूषण और संपत्ति से जुड़े विभिन्न कागजात की जांच की है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पटना से आई विशेष निगरानी इकाई द्वारा शिवहर के अलावा पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित डीडीसी के आवास, सीतामढी जिले के मेहसौल गुमटी स्थित ससुराल के आवास, पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्थित ठिकाने व पटना स्थित आवास पर एसयूवी जांच कर रही है। 

प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

इधर, शिवहर में एसयूवी की छापेमारी से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि डीडीसी बृजेश कुमार पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव के रहने वाले हैं। शिवहर से पहले सीतामढ़ी के डीडीसी के पद पर तैनात थे। इसके पूर्व वह पश्चिमी चंपारण जिले में लंबे समय तक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0