चतरा में अफीम तस्करों पर बड़ा प्रहार, 24 लाख की खेप जब्त, पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार
टीम ने प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए बाराटुंगरी में छापेमारी कर दो किलो 329 ग्राम अवैध अफीम, 85 किलो 870 किलो डोडा और 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना जब्त किया है।
CHATRA : चतरा जिले में अफीम तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। लावालौंग थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 24 लाख रुपये की अवैध अफीम की खेप जब्त की है। हालांकि, मुख्य तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
चतरा में अफीम तस्करों पर बड़ा प्रहार
सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला निवासी जतन गंझु और बालेश्वर गंझु द्वारा अपने-अपने घरों में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अवैध अफीम और डोडा संग्रहित कर रखा गया है। उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम बनाई गयी और अभियान चलाया गया।
टीम ने प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए बाराटुंगरी में छापेमारी कर दो किलो 329 ग्राम अवैध अफीम, 85 किलो 870 किलो डोडा और 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना जब्त किया है। एसडीपीओ ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिसिया कार्रवाई की सूचना पाकर तस्कर मौके से भागने में सफल रहा था लेकिन सभी संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
एसडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी फरार तस्करों और इसमें संलिप्त माफियाओं को चिह्नित कर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इलाके में किसी भी सूरत में तस्करों और माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी तस्करों की गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











