BIG NEWS : बिहार में सरकारी अधिकारी की हत्या करने वाला कुख्यात रामधनी यादव मुठभेड़ में ढेर, DSP सहित दो पुलिसकर्मी जख्मी
भागलपुर में लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती देने वाले एक कुख्यात का अंत हो गया है। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी और कुख्यात रामधनी यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
BHAGALPUR : भागलपुर में लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती देने वाले एक कुख्यात का अंत हो गया है। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी और कुख्यात रामधनी यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
कुख्यात रामधनी यादव मुठभेड़ में ढेर
जानकारी के मुताबिक देर रात ढाई बजे पुलिस एनकाउंटर में अपराधी मारा गया। मुठभेड़ में DSP नवीन, इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय भी घायल हुए हैं। एनकाउंटर सुल्तानगंज थाने से महज 200 मीटर दूर बाइपास रोड इलाके में हुआ है। जहां मुठभेड़ हुई है, वहां से रामधनी यादव का घर 100 मीटर की दूरी पर है।
सूत्रों के मुताबिक, भागलपुर पुलिस ने रामधनी यादव के चारों बेटों, पत्नी नीलम देवी समेत कुल 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सुल्तानगंज थाने और आसपास इलाकों में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। खुद IG मौके पर पहुंचे हैं और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर जब पूरा शहर अपने कामों में व्यस्त था, तब रामधनी ने सरकारी दफ्तर के भीतर खून की होली खेली थी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है लेकिन इस मुठभेड़ में पुलिस के एक डीएसपी और दो इंस्पेक्टरों को भी चोटें आई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











