धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

गुरुवार को धर्मशाला में होने वाले मुकाबले में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को हर हाल में जीत की जरूरत है।

May 14, 2026 - 17:37
धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

SPORTS DESK : आईपीएल 2026 में लगातार चार हार झेल चुकी पंजाब किंग्स के सामने अब करो या मरो जैसी स्थिति बन गई है। गुरुवार को धर्मशाला में होने वाले मुकाबले में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को हर हाल में जीत की जरूरत है।

टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब की टीम अब गेंदबाजी और फील्डिंग की कमजोरियों से जूझ रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी मान चुके हैं कि टीम अपनी गलतियों की वजह से मुश्किल में फंसी है। खासकर तेज गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में निराश किया है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में पंजाब जीत के करीब पहुंचकर भी हार गई थी। अर्शदीप सिंह की अगुआई वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण इस सीजन सबसे ज्यादा महंगा साबित हुआ है। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी के बाद गेंदबाजी संयोजन भी अस्थिर नजर आया है।

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस भी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर नजर रहेगी, जबकि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और रियान रिकेल्टन से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।

धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और छोटे बाउंड्री की वजह से बड़े शॉट आसानी से लगते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0