रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोर गिरोह का किया खुलासा, 4 बदमाशों को दबोचा
फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और इलाके में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
RANCHI : रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोर गिरोह का खुलासा करते हुए नाबालिग समेत 4 आरोपियों को धर-दबोचा है। खास बात यह है कि इस गिरोह में एक कबाड़ी भी शामिल था, जो चोरी के जेवरात खरीदता था।
रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
यह पूरा मामला रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी का है, जहां एक घर में घुसकर कीमती जेवरात और मोबाइल फोन की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि महज 12 साल का नाबालिग अकेले ही इस चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी के बाद नाबालिग आरोपी ने जेवरात को एक कबाड़ी दुकानदार को बेच दिया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी दुकानदार सहित कुल चार लोगों को पकड़ा है। इसके साथ ही चोरी के मोबाइल खरीदने के मामले में भी दो लोगों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना जायसवाल, उमंग कुमार साहू और सुजल कुमार के साथ एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और इलाके में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











