बिहार में सत्ता परिवर्तन पर सरयू राय का बेबाक बयान, बता दिया नीतीश और सम्राट में क्या है अंतर? 

नीतीश कुमार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को यहां तक की मुसलमान को भी अपने साथ जोड़ा जबकि, बीजेपी की विचारधारा नीतीश के विचारधारा से बिल्कुल अलग है।

Apr 15, 2026 - 17:03
बिहार में सत्ता परिवर्तन पर सरयू राय का बेबाक बयान, बता दिया नीतीश और सम्राट में क्या है अंतर? 

RANCHI : बिहार की बदलती राजनीति का असर झारखण्ड में भी देखने को मिल रहा है। बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर झारखण्ड के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने बेबाक टिप्पणी की है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तुलना करते हुए दोनों में बड़ा फर्क बताया है।

जानिए क्या बताया है फर्क?

सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है और समाजवादी विचारधारा के तहत बिहार में विकास की मुहिम चलाई। ऐसे में बीजेपी के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने बड़ी चुनौती होगी। सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते हुए स्वयं डिसीजन लेते थे लेकिन सम्राट चौधरी पार्टी के निर्देशानुसार ही चलेंगे।

नीतीश की विचारधारा से बिल्कुल अलग

उन्होंने नीतीश कुमार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को यहां तक की मुसलमान को भी अपने साथ जोड़ा जबकि, बीजेपी की विचारधारा नीतीश के विचारधारा से बिल्कुल अलग है। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि सब के बावजूद जब नीतीश कुमार ने बीजेपी के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी को अपना पसंद बताया है तो उम्मीद यही है कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की उम्मीदो की कसौटी पर उतरेंगे।

हालांकि, सरयू राय ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सरकार चलेगी, फिर भी सम्राट चौधरी के सामने नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास के कामों और समरस विचारधारा के साथ चलना बड़ी चुनौती होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0