बिहार में निगरानी विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई, 70 हजार रुपये घूस लेते SDM कार्यालय में तैनात स्टेनो गिरफ्तार, मचा हड़कंप

निगरानी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सरकारी काम के एवज में भारी भरकम राशि की मांग की जा रही है, जिसके सत्यापन के बाद यह छापेमारी की गई।

Mar 30, 2026 - 15:58
बिहार में निगरानी विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई, 70 हजार रुपये घूस लेते SDM कार्यालय में तैनात स्टेनो गिरफ्तार, मचा हड़कंप

 BHAGALPUR : बिहार में निगरानी विभाग ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और एसडीएम कार्यालय में तैनात स्टेनो प्रेम कुमार को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सरकारी काम के एवज में भारी भरकम राशि की मांग की जा रही है, जिसके सत्यापन के बाद यह छापेमारी की गई।

सहयोगी के साथ हुई गिरफ्तारी

इस भ्रष्टाचार के खेल में प्रेम कुमार अकेला नहीं था। निगरानी टीम ने उसके सहयोगी मयंक कुमार को भी मौके से दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि मयंक इस घूसखोरी की प्रक्रिया में बिचौलिए या सहायक की भूमिका निभा रहा था। टीम ने न केवल रिश्वत की रकम बरामद की बल्कि दोनों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

फिलहाल निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इस घूसकांड के तार विभाग के अन्य बड़े अधिकारियों से भी जुड़े हैं। फिलहाल कार्रवाई तेज कर दी गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0