खुले में नमाज पढ़ने पर UAE ने लगाई रोक, लिया बड़ा फैसला, लोगों से की ये अपील

UAE में जनरल अथॉरिटी ऑफ इस्लामिक अफेयर्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी गई है। आमतौर पर ईद-उल-फितर की नमाज बड़े खुले मैदानों में एक साथ अदा की जाती है लेकिन इस बार ऐस नहीं होगा।

Mar 19, 2026 - 15:03
खुले में नमाज पढ़ने पर UAE ने लगाई रोक, लिया बड़ा फैसला, लोगों से की ये अपील

NEWS DESK : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब UAE ने ईद-उल-फितर को लेकर अहम निर्णय लिया है और ऐलान किया है कि इस मर्तबा खुले मैदान और सड़कों पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। सरकार ने नमाजियों से अपील की है कि नमाज मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाए। 

खुले में नमाज पढ़ने पर UAE ने लगाई रोक

UAE में जनरल अथॉरिटी ऑफ इस्लामिक अफेयर्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी गई है। आमतौर पर ईद-उल-फितर की नमाज बड़े खुले मैदानों में एक साथ अदा की जाती है लेकिन इस बार ऐस नहीं होगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ें।

यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और अमेरिका भी इसमें शामिल है। यूएई ने बताया कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में लगी हुई है। कई खतरों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया है, हालांकि कुछ मलबा गिरने से मामूली नुकसान हुआ है। ऐसे में परिस्थितियों को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे ईद की नमाज मस्जिदों के अंदर ही अदा करें, ताकि सुरक्षित रह सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0