व्हाइट बॉल क्रिकेट के ‘दो बादशाह’ कौन? नवजोत सिंह सिद्धू ने खोला राज

सिद्धू ने रोहित की बल्लेबाजी को “पावर” का बेहतरीन उदाहरण बताया। उनका कहना था कि रोहित जिस सहजता और टाइमिंग के साथ बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं, वह उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाता है।

Mar 30, 2026 - 19:43
व्हाइट बॉल क्रिकेट के ‘दो बादशाह’ कौन? नवजोत सिंह सिद्धू ने खोला राज

SPORTS DESK : व्हाइट बॉल क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों को लेकर हमेशा बहस होती रहती है, लेकिन अब इस बहस में एक बड़ा बयान सामने आया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने इस पर अपनी राय रखते हुए दो नामों को सबसे ऊपर रखा है।

सिद्धू ने हाल ही में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा व्हाइट बॉल क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं।

इस मैच में रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में अपना सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 38 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

सिद्धू ने रोहित की बल्लेबाजी को “पावर” का बेहतरीन उदाहरण बताया। उनका कहना था कि रोहित जिस सहजता और टाइमिंग के साथ बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं, वह उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाता है। वहीं, उन्होंने विराट कोहली को “क्लास” का प्रतीक बताया। सिद्धू के मुताबिक, विराट की तकनीक, निरंतरता और रन बनाने की कला उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट का सबसे क्लासी बल्लेबाज बनाती है।

सिद्धू ने अपने अंदाज में कहा कि “अगर विराट कोहली क्लास हैं, तो रोहित शर्मा पावर हैं और यही दोनों मिलकर व्हाइट बॉल क्रिकेट के असली सुल्तान हैं।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0