आदित्य विक्रम जयसवाल ने की रिसालदार बाबा के दरगाह पर चादरपोशी
मांगी अमन-चैन की दुआएं
कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल ने बुधवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी कर देश के विकास और अमन-चैन की दुआएं मांगी।
मौके पर आदित्य विक्रम ने कहा कि ईद के पूर्व रिसालदार बाबा के मज़ार पर चादरपोशी की,उर्स मेला के दौरान झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते रहे हैं। कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से मांगता है, उसकी मुरादें ज़रूर पूरी होती है।
श्री जायसवाल ने कहा कि रमज़ान उल मुबारक के एक महीने बाद ईद का त्यौहार आता है। ईद के त्योहार में ख़ुदा से यही दुआ है कि सबलोगों का बरक्कत हो, सभी लोग सुख,समृद्धि और भाईचारगी के साथ रहें।
मौक़े पर सदर अयूब गद्दी,पार्षद पप्पू गद्दी,बबलू पंडित,एमडी इरफ़ान,ज़ुल्फ़ेकार अली भुट्टू,अनीश गद्दी ,विवेक धान सहित अन्य मौजूद थे।



admin@admin.com



