गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने में मदद करेगी एडवांस सपोर्ट एंबुलेंस

गयाजी। गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उन्हें समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र तक रेफर करने के उद्देश्य से रोटरी गया सिटी की ओर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), गया को एक एडवांस सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों को उच्च केंद्र तक पहुंचाने में सहायक होगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस का संचालन नो प्रॉफिट, नो लॉस (न लाभ, न हानि) के आधार पर किया जाएगा और इसके लिए बेहद सामान्य दर निर्धारित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य गंभीर अवस्था वाले मरीजों को रेफर किए जाने के दौरान आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित रूप से उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाना है। एंबुलेंस में एडवांस सपोर्ट की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को स्थानांतरण के दौरान बेहतर चिकित्सकीय सहयोग मिल सकेगा। कार्यक्रम में चिकित्सकों और रोटेरियन सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. ए.एन. राय, डॉ. आर.एस.पी. सिंह, डॉ. वी.वी. सिंह, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. रतन कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. ऋषिकेश कुमार, डॉ. प्रांशु कुमार, रोटेरियन भलोटिया जी एवं श्री अमरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ए.एन. राय और डॉ. रतन कुमार ने एडवांस सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधाओं, संचालन व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Sep 12, 2026 - 19:59
गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने में मदद करेगी एडवांस सपोर्ट एंबुलेंस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0