कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड के किसानों को मेले में भाग लेने के लिए दिया आमंत्रण
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड कृषि व्यापार मेला के आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचकर मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहे झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विभाग के सचिव एवं वरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा भी की।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह मेला कृषि, तकनीक और व्यापार के भव्य संगम का साक्षी बनेगा, जहां किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत उपकरणों, नवाचारों और विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इस तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा किया जाएगा। मेला 16, 17 एवं 18 जून तक आयोजित होगा।
शिल्पी नेहा तिर्की ने लोगों को मेले में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि मैं राज्य के सभी किसान भाई-बहनों, कृषि उद्यमियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को इस ऐतिहासिक आयोजन में सादर आमंत्रित करती हूं।
आइए, खेती को आधुनिकता, नवाचार और समृद्धि से जोड़ने के इस महापर्व का हिस्सा बनें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











