अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ अनंत सिंह का रोड शो, जन सुराज के अनुज सिंह के समर्थन में नवादा पहुंचे

नवादा, 3 अक्टूबर: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जदयू विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं।

Oct 3, 2026 - 19:13

शनिवार को अनंत सिंह जन सुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में रोड शो करते हुए नवादा जिले के वारिसलीगंज पहुंचे। यहां शहीद चंदन सिंह चौक पर उन्होंने माल्यार्पण किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसके बाद अनंत सिंह पकरीबरावां की ओर रवाना हुए। उनके कार्यक्रम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और ‘बिहार केसरी’ श्रीकृष्ण सिंह के खनवां गांव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भी शामिल था।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज की ओर से डॉ. अनुज सिंह चुनाव मैदान में हैं। अनंत सिंह का खुलकर अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करना जदयू के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

इससे पहले 1 अक्टूबर को भी अनंत सिंह अनुज सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उनके समर्थन में रोड शो किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0