अंकुरम आईवीएफ सेंटर का शुभारंभ,व्यस्ततम जीवनशैली इनफर्टिलिटी की मुख्य वजह : डॉ.रूही श्रीवास्तव

अंकुरम आईवीएफ सेंटर का शुभारंभ,व्यस्ततम जीवनशैली इनफर्टिलिटी की मुख्य वजह : डॉ.रूही श्रीवास्तव

विनीत कुमार की रिपोर्ट
रांची। व्यस्त दिनचर्या और व्यस्ततम जीवनशैली के कारण आजकल महिलाएं एवं पुरुष दोनों ही इनफर्टिलिटी का शिकार हो रहे हैं, नतीजतन नि:संतानता उनके जीवन की सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। उक्त बातें राजधानी के डंगराटोली चौक स्थित ईस्टर्न मॉल में शनिवार को अंकुरम आईवीएफ सेंटर के उद्घाटन समारोह के अवसर पर आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ.रूही श्रीवास्तव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि अंकुरम आईवीएफ सेंटर का संचालन कुशल व अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक और भ्रूण वैज्ञानिक के निर्देशन में हो  रहा है। यह सेंटर भारत सरकार द्वारा बनाए गए एआरटी बिल-2022 विनियमन नीतियों को लागू करने के लक्ष्य के साथ नैतिक मानकों के अनुरूप है। यहां इनफर्टिलिटी के शिकार पुरुष एवं महिलाओं का उपचार किफायती दर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं  नि:संतानता से पीड़ित पुरुष एवं महिला को उपलब्ध होगी।  डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि न्यूनतम मूल्य पर सर्वोत्तम सुविधाओं से लैस सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ उपचार प्रदान करने के संकल्प के साथ यह सेंटर सदैव मरीजों की सेवा में समर्पित रहेगा।  प्रेस वार्ता में भ्रूण वैज्ञानिक डॉ.राज नारायण साहू ने अंकुरम आईवीएफ सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी‌। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में अंतरगर्भाशयी गर्भाधान (आईयूआई), इंट्रासाइटोप्लास्मिक शुक्राणु इंजेक्शन (आइसीएसआई) और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) से लेकर भ्रूण के विट्रीफिकेशन(क्रायोप्रिजर्वेशन) और लेजर असिस्टेड हैचिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीक द्वारा प्रजनन उपचार विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। डॉ.साहू ने कहा कि यहां एंडोस्कोपी प्रक्रियाएं (हिस्ट्रोस्कोपी और लेप्रोस्कोपी) आदि की भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रेस वार्ता में अंकुरम आईवीएफ सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉ.सुबोध कुमार ने कहा कि यहां मरीजों को उचित दर पर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। विश्वस्तरीय फर्टिलिटी एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के रूप में अंकुरम आईवीएफ सेंटर सेवारत रहेगा। इनफर्टिलिटी के शिकार मरीजों का इलाज कुशल एवं अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा।  इस अवसर पर अंकुरम आईवीएफ सेंटर का इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 843 444 5550 भी जारी किया गया।