हिसिर-तेलेटांड़ जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद, कार्बाइन समेत भारी मात्रा में गोलियां जब्त
एसएसबी की कार्रवाई में 9 एमएम कार्बाइन, दो देशी बंदूक, मैगजीन और 92 राउंड गोलियां बरामद
गयाजी। गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र से सटे हिसिर और तेलेटांड़ जंगल इलाके में एसएसबी ने बुधवार तड़के अभियान चलाकर हथियार एवं गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। यह कार्रवाई 29वीं वाहिनी एसएसबी, गयाजी के कमांडेंट कुणाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर को हथियार और गोला-बारूद छिपाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद 7 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे कमांडेंट कुणाल के मार्गदर्शन में उप कमांडेंट रवि भूषण के नेतृत्व में ‘ई’ कंपनी, ढंगाई के 26 जवानों तथा ढंगाई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हिसिर एवं तेलेटांड़ के जंगलों में अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक 9 एमएम कार्बाइन, एक छोटी और एक बड़ी देशी बंदूक, दो 9 एमएम कार्बाइन मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, एक 5 वाट आरटी सेट, 9 एमएम के 79 कारतूस और 7.62 एमएम के 13 कारतूस बरामद किए गए। इस तरह कुल 92 कारतूस जब्त किए गए। एसएसबी ने आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद हथियार एवं गोला-बारूद को आगे की कार्रवाई के लिए ढंगाई थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और उन्हें जंगल में छिपाने वालों की पहचान को लेकर जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





