पितृपक्ष मेले में एनसीसी कैडेटों ने संभाली स्वच्छता की कमान

सीताकुंड में चला स्वच्छता अभियान, पिंडदानियों ने कैडेटों के सेवा भाव की जमकर सराहना की

Oct 7, 2026 - 21:57
पितृपक्ष मेले में एनसीसी कैडेटों ने संभाली स्वच्छता की कमान

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 में सेवा, अनुशासन और स्वच्छता की मिसाल पेश करते हुए ग्रीन फिल्ड इंग्लिश स्कूल के 6 बिहार बटालियन एनसीसी के बॉयज एवं गर्ल्स कैडेटों ने बुधवार को सीताकुंड परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेटों ने परिसर में बिखरे कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कैडेटों ने पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना के बाद पूजन सामग्री और कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक की जिम्मेदारी है। इस मौके पर एनसीसी पदाधिकारी सोनी कुमारी ने कहा कि पितृपक्ष मेला आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। ऐसे में तीर्थस्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर रखना हम सभी का दायित्व है। एनसीसी कैडेट सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। वहीं,कैडेटों को स्वच्छता अभियान में सक्रियता से जुटे देखकर पिंडदानियों ने उनकी जमकर सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि युवाओं का यह सेवा भाव न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायी भी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0