मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को बताया सेवा और सुशासन की मिसाल, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम, दिव्यांगजनों का सम्मान
मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से सेवा दिवस मनाया गया।
गयाजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से सेवा दिवस मनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान दिव्यांगजन मनीष शर्मा, सुचिंद्र तिवारी, कृपानंद पांडेय, गंगा प्रसाद एवं छोटू कुमार तथा सेना के जवान मंटू कुमार को अंगवस्त्र, गुलाब का फूल, कलम, डायरी व अल्पाहार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाएं। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, यशराज, बबलू गुप्ता, कुंदन सिंह और भोला सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





