बाढ़ रेलवे स्टेशन पर भजन-कीर्तन का अद्भुत नजारा, ट्रेन में श्रद्धालुओं के साथ झूमते दिखे यात्री
बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस वक्त भक्तिमय माहौल बन गया, जब बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस के डी-02 कोच में पटना से जसीडीह जा रहे श्रद्धालुओं का जत्था भजन-कीर्तन करते हुए नाच-गाना कर रहा था। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही भजन-कीर्तन देखने और सुनने के लिए यात्रियों की भीड़ जुट गई।

ट्रेन में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे एक साथ भजन-कीर्तन करते नजर आए। श्रद्धालुओं के भजन की आवाज सुनकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री भी खुद को रोक नहीं सके और ताली बजाते हुए उनके साथ झूमने लगे।
इस दौरान करीब 75 वर्षीय एक बुजुर्ग भी भजन सुनकर भाव-विभोर हो गए और प्लेटफॉर्म के नीचे से ही नाचते-गाते नजर आए। करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
ट्रेन में सफर कर रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि करीब 300 श्रद्धालुओं का जत्था देवघर जा रहा है। श्रद्धालु तीन कंपार्टमेंट में सफर कर रहे हैं। भजन-कीर्तन का यह नजारा आम यात्रियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा और बड़ी संख्या में लोग श्रद्धालुओं के साथ ताली बजाते और झूमते नजर आए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0