नशा के विरुद्ध जागरूकता रैली आयोजित
जागरूकता रैली का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, मांडर की ओर से शनिवार को नशा के विरुद्ध अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। नशा के विरुद्ध नारे लिखी तख्तियों के साथ निकाली गयी यह जागरूकता रैली कौशल केंद्र से शुरू होकर मांडर थाना चौक, बुढ़मू मोड़ होते हुए वापस लौटी। इस दौरान रैली में शामिल छात्राओं ने नशा एक जाल है, जीवन का काल है, "नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो" आदि के नारे लगाए। जागरूकता रैली का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। मौके पर केंद्र के निदेशक
अरविंद सिंह, प्रोजेक्ट हेड गुलाम मुस्तफा, अरविंद कुमार गायकवाड़ सहित कौशल केंद्र के अन्य ट्रेनर व कर्मी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











