बांकीपुर विस उपचुनाव : प्रशांत किशोर को लगा एक और बड़ा झटका, फिल्म डायरेक्टर ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में शामिल, पटना में जारी है पोस्टरवार

Jul 16, 2026 - 18:45
बांकीपुर विस उपचुनाव : प्रशांत किशोर को लगा एक और बड़ा झटका, फिल्म डायरेक्टर ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में शामिल, पटना में जारी है पोस्टरवार

PATNA : बांकीपुर उपचुनाव से पहले आज गुरुवार को प्रशांत किशोर को एक और झटका लगा है। फिल्म डायरेक्टर चेतना झांब ने पार्टी छोड़ दी है, वो बीजेपी में शामिल हो गई हैं। वहीं फतुहा की प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री और वीआईपी नेता आनंद मधुकर यादव ने भी बीजेपी जॉइन की है।

इधर, पटना में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है, "केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है। इनको वोट नहीं, नोट चाहिए।" पोस्टर के नीचे "सौजन्य : बांकीपुर की जनता" लिखा गया है। यह पोस्टर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में प्रशांत किशोर को टोपी और गमछा पहने दिखाया गया है।

केसी सिन्हा अब बीजेपी के साथ

इससे पहले 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज के बांकीपुर से उम्मीदवार रहे प्रो. केसी सिन्हा ने बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रो. केसी सिन्हा के साथ जन सुराज के कई प्रमुख नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा।

इस दौरान दीघा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह और मनेर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0