पितृपक्ष मेले में भगत परिवार की सेवा, श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन प्रसाद
पितृपक्ष मेला के अवसर पर हैदराबाद निवासी भगत परिवार की ओर से श्रद्धालुओं और पिंडदानियों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसाद का वितरण लगातार किया जा रहा है।
गयाजी। पितृपक्ष मेला के अवसर पर हैदराबाद निवासी भगत परिवार की ओर से श्रद्धालुओं और पिंडदानियों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसाद का वितरण लगातार किया जा रहा है। परिवार के सदस्य 30 सितंबर से सेवा कार्य में जुटे हैं। इस सेवा कार्य में सुरेश अग्रवाल, गुलाब चंद, महेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, भरत अग्रवाल, रक्षित अग्रवाल, डोमेश अग्रवाल, जीतेश अग्रवाल, त्रिशे अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, संगीत अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रीता अग्रवाल और अंजू अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर सुरेश अग्रवाल ने कहा कि पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजन तैयार कर श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





