पूर्व CM नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार बने MLC, पवन सिंह समेत NDA से 9 और आरजेडी से सुनील सिंह ने ली शपथ, जानिए क्या बोले पवन सिंह
PATNA : बिहार NDA के 9 और RJD के एक निर्वाचित नेता ने आज MLC पद की शपथ ली। विधान परिषद के एनेक्सी भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। सबसे पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने MLC पद की शपथ ली।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, संजय मयूख समेत NDA से 9, RJD से सुनील कुमार सिंह ने MLC पद की शपथ ली। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। मंच पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के बगल में तेजस्वी यादव बैठे नजर आए।
MLC बनने के बाद पवन सिंह ने कहा कि "एक कलाकार होने के नाते यही चाहता हूं कि मैं अपना काम, अपनी एक्टिंग जारी रखूं। बिहार में फिल्म सिटी बने। हमारे नए-नए लड़के जो गाना गा रहे, एक्टिंग कर रहे हैं, उनको प्लेटफॉर्म मिले।”
विधान परिषद की 10 सीटों के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था। 20 दिन पहले सभी 10 निर्विरोध चुने गए थे। नवनिर्वाचित MLC में बीजेपी से 4, JDU से 4, LJP(R) और RJD से 1-1 कैंडिडेट्स ने जीत हासिल की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











