बिहार के वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री, श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित
SPORTS DESK : बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए शनिवार का दिन यादगार बन गया। आईपीएल में अपने आक्रामक खेल से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचने वाले वैभव को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टीम में उनका नाम शामिल किया गया है।
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह आईपीएल 2026 में बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ निडर बल्लेबाजी की, उसने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। यही वजह है कि अब उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला है। बिहार से निकलकर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने वाले वैभव की उपलब्धि को राज्य के क्रिकेट इतिहास में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
वहीं भारतीय टी20 टीम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चयन समिति ने सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंप दी है। श्रेयस अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे और नीतीश रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
वैभव सूर्यवंशी के चयन ने बिहार के युवा क्रिकेटरों को नया सपना दिया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उन्हें शुरुआती मैचों में मौका मिलता है तो वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी छाप छोड़ सकते हैं।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











