BPSC TRE-4.0: बिहार में 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन

पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Sep 22, 2026 - 20:33
BPSC TRE-4.0: बिहार में 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन

पटना:- बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से शिक्षा विभाग, बिहार में विद्यालय अध्यापक के 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

25 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक का इस्तेमाल करना होगा।

आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

भर्ती से संबंधित पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न, शुल्क और अन्य आवश्यक निर्देश आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में देखे जा सकते हैं।

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट: BPSC की आधिकारिक वेबसाइट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0