कैंप में कैडेट्स सीख रहे सेना मे भर्ती होने के गुर- कर्नल शुक्ला

Dec 7, 2023 - 09:45
कैंप में कैडेट्स सीख रहे सेना मे भर्ती होने के गुर- कर्नल शुक्ला

गया। 6 बिहार बटालियन एनसीसी गया द्वारा बारह दिवसीय 17वीं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर लगातार 05 दिसंबर से किसान इंटर कॉलेज कोरमा प्रेतशिला,गया में चल रहा है। कैंप कमांडेंट कर्नल एमके शुक्ला ने कहा कि एनसीसी कैंप मे कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर देश सेवा व अनुशासन का जज्बा पैदा करती है।उन्होनें यह भी बताया कि बारह दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण मे एनसीसी कैडेटों को ड्रिल,हथियारों का प्रशिक्षण व फायरिंग,आत्म सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा,स्वास्थ्य व स्वच्छता,आपदा प्रबंधन, योगासन व प्राणायाम की जानकारी दी जा रही है,जिससे एनसीसी कैडेटों में नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है।कैंप में सैन्य गतिविधियों के अलावा सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।इस मौके पर सुबेदार मेजर अमलेन्दु मंडल व एनसीसी अधिकारी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0