दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों का आक्रोश, तिरंगा लेकर निकाला मार्च; जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने के बाद अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया। गर्दनीबाग में जारी धरना-प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी गांधी मैदान पहुंचे और यहां से हाथों में तिरंगा, बैनर और पोस्टर लेकर जेपी गोलंबर की ओर मार्च निकाला।

Oct 5, 2026 - 17:06

मार्च के दौरान अभ्यर्थी लगातार नारेबाजी करते रहे। उनके हाथों में अलग-अलग मांगों से जुड़े पोस्टर थे। पोस्टरों पर “एक सुत्ता दो चाय” और “BPSSC आयोग हाय-हाय” जैसे नारे लिखे थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले से उनका भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार और आयोग से मामले में स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की।

गांधी मैदान से निकला मार्च जब जेपी गोलंबर के पास पहुंचा तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो लेयर में जवानों की तैनाती की गई। आगे बिहार पुलिस के जवान और पीछे RAF की टीम मौजूद रही।

पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तैयार करने को कहा, ताकि उनकी मांगों और समस्याओं को उचित माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके।

हालांकि, प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात की मांग पर अड़े रहे। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने तक वे मौके से हटने वाले नहीं हैं।

परीक्षा रद्द होने के बाद से ही अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। सोमवार को तिरंगा मार्च और जेपी गोलंबर पर पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का आंदोलन और तेज हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0