मुख्य निर्वाचन कार्यालय का राज्यस्तरीय डिजिटल क्रियेटर्स सम्मेलन  27जून को

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का "डिजिटल क्रिएटर मीट 2026" कार्यक्रम एक विशेष पहल है, जिसके जरिए  झारखंड के ऐसे डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, ब्लॉगर, वीडियो ब्लॉगर एवं स्टोरीटेलर्स को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जो डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव और जन-जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं।

Jun 17, 2026 - 20:16
मुख्य निर्वाचन कार्यालय का राज्यस्तरीय डिजिटल क्रियेटर्स सम्मेलन  27जून को

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड कार्यालय द्वारा राज्य स्तरीय डिजिटल क्रिएटर्स सम्मेलन का आयोजन 27 जून को किया जाएगा। इस कार्यक्रम की थीम "डिजिटल वॉयसेस फाॅर एन इनफॉर्म्ड डेमोक्रेसी"  निर्धारित की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का "डिजिटल क्रिएटर मीट 2026" कार्यक्रम एक विशेष पहल है, जिसके जरिए  झारखंड के ऐसे डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, ब्लॉगर, वीडियो ब्लॉगर एवं स्टोरीटेलर्स को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जो डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव और जन-जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सहित निर्वाचन संबंधी प्रमाणिक एवं सत्यापित जानकारी के प्रसार, भ्रामक सूचनाओं के निराकरण तथा जागरूक एवं जिम्मेदार डिजिटल संवाद को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिसियल वेबसाइट, ऑफिसियल सोशल मीडिया पेज पर गूगल लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें वांछित विवरण भरकर सभी डिजिटल क्रिएटर भाग ले सकेंगे। यह कार्यक्रम 27 जून (शनिवार) को अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय, रांची में आयोजित होगा। कार्यक्रम में 80 चयनित प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जाएगा, प्रतिभागियों का चयन उनके डिजिटल रीच, प्रमाणिक प्रोफाइल, गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तथा सकारात्मक सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया जाएगा। वहीं, अन्य इच्छुक क्रिएटर्स ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक डिजिटल क्रिएटर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0