हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, चादरपोशी कर राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

रांची:- मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल होकर चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

Aug 31, 2026 - 08:13
हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, चादरपोशी कर राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल होकर चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सामाजिक सद्भाव, एकजुटता और आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत करने की दुआ की।

मुख्यमंत्री ने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों एवं राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0