BIG NEWS : "बंगला किसी की बपौती नहीं...होगा खाली", CM सम्राट चौधरी की हुंकार, कहा : कोई माई का लाल नहीं रोक सकता
PATNA : बिहार सरकार ने सरकार ने लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस दिया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि बंगला खाली नहीं होगा। फोर्स बुलाकर खाली करवा लीजिए लेकिन मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के बयान का जवाब दिया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 'कुछ लोगों को लगता है मेरा घर खाली हो जाएगा। पक्का खाली होगा। धरती पर कोई रोक नहीं सकता है। कोई माई का लाल रोक नहीं सकता है। कोई राजतंत्र नहीं है। लोकतंत्र है। मां को अलग घर चाहिए। बेटे को अलग घर चाहिए। मां-बेटे और पति को अलग-अलग सुरक्षा चाहिए। बिहार में हरा गमछा, हरा गमछा शांति का प्रतीक है। जो गुंडागर्दी करेगा, उसे तो जेल में डालेंगे ही ना। जो गुंडागर्दी करेगा, उसके लिए एक ही जगह है मुजफ्फरपुर की जेल।'
CM बोले- बंगला किसी की बपौती नहीं है
इससे पहले शेखपुरा में CM सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर सियासी वार किया है। उन्होंने कहा है कि बंगला किसी की बपौती नहीं है। लोगों को बंगले से मोह हो गया है। बेटे को अलग घर चाहिए, मां को अलग घर चाहिए। कुछ लोगों को चिंता है कि हमारा घर बचा रहे। मैं कई बार मंत्री बना, बिहार का गृहमंत्री भी बना लेकिन मैं 2400 स्क्व्यार फीट में रहा।
मैं जब मुख्यमंत्री आवास में गया तो मैंने कहा, आप बाहर लिखवा दीजिए ये लोकसेवक का आवास है। यहां किसी की बपौती नहीं होती। मैं 1999 में सरकार में मंत्री के तौर पर आया, ये मेरा 11वां घर है।
गौरतलब है कि 29 मई को सरकार का ताजा नोटिस राबड़ी आवास पहुंचा, शनिवार को दिल्ली से पटना लौटते ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के तेवर बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि '10, सर्कुलर रोड वाला आवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे। सम्राट चौधरी अभी नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं। हम तो चाहते हैं कि वह फोर्स बुला लें और बलपूर्वक हमें यहां से हटा दें, पर हम खुद से नहीं जाएंगे।'
नीतीश कुमार ने लेसी सिंह को तलब किया
इधर, राबड़ी आवास खाली कराने के मामले में पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने हस्तक्षेप किया है। नीतीश कुमार ने भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह को तलब किया। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास खाली कराने के मामले पर लेसी सिंह से पूरी जानकारी ली। इसके बाद बंगला विवाद की पूरी जानकारी डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को भी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











