पोइला बैशाख पर आपोनजन बंगाली संगठन का सांस्कृतिक समारोह आयोजित 

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हुई। 

Apr 16, 2026 - 18:12
पोइला बैशाख पर आपोनजन बंगाली संगठन का सांस्कृतिक समारोह आयोजित 

सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था 'आपोनजन बंगाली संगठन' के तत्वावधान में बुधवार को हटिया क्षेत्र अंतर्गत सिंह मोड़ के विकास नगर रोड नंबर 2 स्थित आपोनजन बंगाली दुर्गा पूजा समिति के मंच पर पोयला वैशाख (नव वर्ष समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हुई। 
इस संबंध में आपोनजन बंगाली संगठन के सचिव जगत ज्योति राय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोयला बैसाख (बंगाली नव वर्ष) के अवसर पर  संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें संगठन  के सदस्यों व उनके बच्चों द्वारा गायन, नृत्य-संगीत व अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
समारोह में ओपुर पाठशाला के बच्चों द्वारा नाटक(अवाक जलपान)का मंचन किया गया।  संगठन के अध्यक्ष रमेश चंद्र  सरकार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 
इस अवसर पर काफी संख्या में आपोनजन बंगाली संगठन के सदस्य गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0