वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ का निधन अपूरणीय क्षति

Apr 22, 2023 - 06:43
वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ का निधन अपूरणीय क्षति

गया। बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत करनौती गांव निवासी बिहार के जाने-माने पत्रकार सुनील सौरभ का शनिवार को अहले सुबह निधन हो गया। अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज व लोगों की सेवा दे चुके वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ का पटना के पारस अस्पताल में निधन हो गया। वह गत दो सप्ताह से पारस अस्पताल, पटना में इलाजरत थे। पेट व किडनी की समस्या से पीड़ित थे। पत्रकार सुनील सौरभ के निधन पर पत्रकारिता जगत और समाज के लोग मर्महात हैं। उन्होंने हिंदुस्तान (हिन्दी दैनिक), राष्ट्रीय सहारा, चौथी दुनिया सहित कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दी। बीमार होने से पूर्व तक वे संवाद पत्रिका का प्रकाशन कर रहे थे।उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी है। पत्रकारिता और साहित्य जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश की कई नामी-गिरामी संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।शुभचिंतकों शोक की लहर व्याप्त है। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0