पटना में आज दोपहर बजेगा इमरजेंसी सायरन, 3 KM तक गूंजेगी आवाज; घबराने की जरूरत नहीं
पटना: राजधानी पटना में मंगलवार को नई आपातकालीन सायरन प्रणाली का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से यह परीक्षण दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच किया जाएगा। इस दौरान सायरन की अलग-अलग आवाजें करीब 2 से 3 किलोमीटर के दायरे तक सुनाई देंगी।
पटना: राजधानी पटना में मंगलवार को नई आपातकालीन सायरन प्रणाली का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से यह परीक्षण दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच किया जाएगा। इस दौरान सायरन की अलग-अलग आवाजें करीब 2 से 3 किलोमीटर के दायरे तक सुनाई देंगी।
यह अत्याधुनिक सायरन प्रणाली न्यू पुनाईचक स्थित नागरिक सुरक्षा निदेशालय के नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गई है। परीक्षण के दौरान सायरन की विभिन्न आवाजों के साथ आपातकालीन सूचनाओं और आदेशों के प्रसारण की क्षमता भी परखी जाएगी।
जरूरत पड़ने पर इस प्रणाली के माध्यम से लोगों तक हमले की चेतावनी, हमले के टलने और अन्य आपातकालीन सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी। निदेशालय के मुताबिक, इस सिस्टम से 8 से 9 प्रकार की अलग-अलग आवाजें निकाली जा सकती हैं।
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने आम लोगों से अपील की है कि सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं और किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षण किसी वास्तविक आपदा, हवाई हमले, आगजनी, बाढ़, भूकंप या अन्य आपात स्थिति से जुड़ा नहीं है।
सायरन सुनाई देने पर लोगों को बिजली बंद करने या किसी विशेष गतिविधि करने की आवश्यकता नहीं है।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत हो रहा परीक्षण
पटना में यह परीक्षण पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। परीक्षण सफल रहने के बाद पटना समेत अन्य प्रमुख शहरों में अलग-अलग स्थानों पर आपातकालीन सायरन लगाए जाने की योजना है। इसका उद्देश्य आपदा या किसी अन्य आपात स्थिति में कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक चेतावनी और जरूरी जानकारी पहुंचाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







