पितृपक्ष मेला में निःशुल्क भोजनालय का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी भोजन की सुविधा

पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Sep 26, 2026 - 18:53
पितृपक्ष मेला में निःशुल्क भोजनालय का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी भोजन की सुविधा

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के अवसर पर विष्णुपद स्थित छत्तीसगढ़ भवन में विनोद अग्रवाल की ओर से निःशुल्क भोजनालय का शुभारंभ किया गया। गया नगर निगम के महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने फीता काटकर निःशुल्क भोजनालय का उद्घाटन किया। इस भोजनालय के माध्यम से पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। निःशुल्क भोजनालय के माध्यम से श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। ऐसे सेवा कार्यों से गयाजी की सेवा, श्रद्धा और अतिथि सत्कार की परंपरा और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर राजेश कुमार रजक, दिलीप मणिपुरी, शंकर चौधरी, अमित, सुमन, किट्टू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0