गांधी जयंती एवं "सेवा मेरा योगदान" कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने दिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

"सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज मानपुर स्थित माँ मथुराशिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं फल वितरण कार्यक्रम में वजीरगंज विधायक माननीय बीरेन्द्र सिंह शामिल हुए।

Oct 3, 2026 - 14:30
गांधी जयंती एवं "सेवा मेरा योगदान" कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने दिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

गया जी । महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज मानपुर स्थित माँ मथुराशिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं फल वितरण कार्यक्रम में वजीरगंज विधायक माननीय बीरेन्द्र सिंह शामिल हुए। मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष बाला सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का स्वच्छ भारत का सपना हम सब मिलकर साकार करेंगे। भाजपा महामंत्री विनय कुमार प्रभाकर ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील किया। सेवा ही संकल्प है, स्वच्छता ही सेवा है। इस मौके पर वजीरगंज विधायक माननीय बीरेन्द्र सिंह, मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष बाला सिंह, भाजपा महामंत्री विनय कुमार प्रभाकर, प्रमोद कुमार चौधरी, पूर्वी महामंत्री विनोद सिंह, महिला मोर्चा की राखी सेठ, निलू, विक्की सहनी, उमेश, दिलतोश कुमार एवं अन्य सैकड़ों लोग सामिल हुए। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का भी अपील किया। सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0