IPL 2026 : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज, जानिए पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस थोड़ी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में 3 जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति में है।
SPORTS DESK : आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला आज अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभालेंगे। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा।
दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस थोड़ी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में 3 जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति में है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक चुनौतीपूर्ण रहा है। टीम को 5 में से 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह तालिका में सबसे नीचे है, ऐसे में इस मैच में जीत उसके लिए बेहद जरूरी है।
हेड-टू-हेड
हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात टाइटंस ने 5 और मुंबई इंडियंस ने 3 मैच जीते हैं। खास बात यह है कि अहमदाबाद में खेले गए मुकाबलों में गुजरात का दबदबा साफ नजर आता है।
पिच रिपोर्ट
अब बात पिच की करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सतह आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां बड़े स्कोर बनना आम बात है और दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि हाल के मैचों में देखा गया है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ी बढ़त मिलती है। इस पिच पर खेले गए पिछले कुछ मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा जीत हासिल की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











