GT vs SRH : गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

अंक तालिका की बात करें तो गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के 11 मैचों में 14-14 अंक हैं। हालांकि बेहतर नेट रनरेट की वजह से SRH दूसरे और GT तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं आरसीबी शीर्ष स्थान पर काबिज है।

May 12, 2026 - 17:42
GT vs SRH : गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

SPORTS DESK : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 56वें मुकाबले में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

अंक तालिका की बात करें तो गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के 11 मैचों में 14-14 अंक हैं। हालांकि बेहतर नेट रनरेट की वजह से SRH दूसरे और GT तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं आरसीबी शीर्ष स्थान पर काबिज है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है। IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें GT ने 5 मैच जीते हैं जबकि SRH को सिर्फ एक जीत मिली है। अहमदाबाद में खेले गए तीनों मुकाबले गुजरात ने अपने नाम किए हैं।

पिच रिपोर्ट

अगर पिच रिपोर्ट की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार मानी जाती है। यहां काली और लाल मिट्टी की पिच होने के कारण गेंद को अच्छा उछाल और गति मिलती है। तेज आउटफील्ड की वजह से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है और 180 से 200 रन का स्कोर सामान्य माना जाता है।

नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। दूसरी ओर स्पिनर्स को यहां ज्यादा टर्न और ग्रिप नहीं मिलती। ऐसे में एक बार फिर फैंस को हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0