रांची में भारी बारिश का अलर्ट: 25 सितंबर को सभी स्कूल बंद, शिक्षकों को ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य

रांची: भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 सितंबर 2026 को रांची जिले के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से रांची जिले को येलो जोन में चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Sep 25, 2026 - 21:11

जिला प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में संभावित परेशानियों और जोखिम से बचाने के लिए विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि, स्कूल बंद रहने के दौरान सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को अपने कर्तव्य से मुक्त नहीं किया गया है। उन्हें निर्धारित अवधि में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी और विद्यालय से संबंधित गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करना होगा।

अनिवार्य परीक्षाओं पर प्रधानाध्यापक लेंगे निर्णय

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि बारिश के कारण विद्यालय बंद रहने की अवधि में किसी स्कूल में अनिवार्य परीक्षा निर्धारित है, तो उसके संचालन को लेकर संबंधित विद्यालय के प्रधान अपने विवेक के अनुसार निर्णय लेंगे।

इसका उद्देश्य एक ओर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और दूसरी ओर जरूरी शैक्षणिक प्रक्रियाओं को परिस्थिति के अनुसार संचालित करना है।

आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई

जिला प्रशासन ने जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित विद्यालय या संस्थान को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत जिम्मेदार माना जाएगा।

प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0