बिहार MLC चुनाव में बीजेपी के 5 MP मिलकर सिर्फ़ 495 वोट जुटा पाये, वो भी मोदी के नाम पर

बिहार बीजेपी में मछली की तरह चेहरा खोजा जा रहा है, जिसको दिखाकर वो चुनाव लड़ लें। आज बिहार में किसी बीजेपी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है।

Jun 15, 2023 - 11:17
बिहार MLC चुनाव में बीजेपी के 5 MP मिलकर सिर्फ़ 495 वोट जुटा पाये, वो भी मोदी के नाम पर

पटना:

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी का बिहार में आज कुछ नहीं है। बिहार में आज बीजेपी का क्या है, जैसे तालाब में मछली पकड़ते हैं, वैसे वो खोज रहे हैं कि कोई मिल जाए जिसके चेहरे पर वो चुनाव लड़ लें। नरेंद्र मोदी के नाम पर ही जो कुछ वोट हैं, बस वही है। बिहार में आज किसी बीजेपी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है? अभी जो पूर्व में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष थे, वो जब दूसरे दल से विधायकी का चुनाव लड़े तो उनको सिर्फ 6 हजार वोट मिला। बीते दिनों MLC का चुनाव हुआ था, वहां बीजेपी के पांच MP हैं और पूरी बीजेपी की ताकत लगाने के बाद भी बीजेपी को सिर्फ 495 वोट मिला।


बीजेपी को नहीं मिल रहा नया आदमी
बिहार बीजेपी अध्यक्ष की कमान ऐसे आदमी के हाथ में हैं जिनके बाबूजी लालू, नीतीश, मांझी सरकार में मंत्री रहे और आजकल उनके बेटे बीजेपी का उद्धार करने निकले हैं। मैं रोज बता रहा हूं पिछले 30 सालों में बिहार में MP, MLA बने हैं वो कुल 12 सौ से 15 सौ परिवार के लोगों में से ही निकलकर बने हैं। आज जिस दल जिस नेता का हवा हुआ सब उसी में आ जाता है। बीजेपी जैसे दल में भी आज उनको कोई नया आदमी नहीं मिल रहा। आज उनको भी वही आदमी मिला है जिसके बाप दादा पहले से राज कर रहे हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बाबूजी लालू, नीतीश और माँझी के सरकार में मंत्री रहे। प्रशांत किशोर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के बाबूजी के पास ऐसा कौन सा ज्ञान था जो उन्होंनेे 15 सालों में नहीं कर पाया, जो अब उनके बेटे आकर कर देंगे। आज बिहार में बीजेपी का क्या है वो आज नेता खोज रहे हैं। आज वो खोज रहे हैं कि कहीं कोई मिल जाए जिनके चेहरे पर चुनाव लड़ा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0