BREAKING NEWS : वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, हरमनप्रीत कौर बनीं कप्तान, यहां देखिए पूरी टीम
SPORTS DESK : वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है और एक बार फिर कमान सौंपी गई है हरमनप्रीत कौर को। 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। स्मृति मंधाना को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
इस टीम की सबसे खास बात है कि पंजाब की नंदिनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मौका मिला है। यह उनके करियर का बड़ा ब्रेक माना जा रहा है। टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा स्मति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्रीचरणी, यस्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव को शामिल किया गया है।
भारत का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेला जाएगा, जो इस टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है। ग्रुप A में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमें शामिल हैं यानी मुकाबला कड़ा होने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











