17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तेज झटके, यात्रियों में मची चीख-पुकार; LJP नेता बोले- लगा अब नहीं बचेंगे
पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक तेज झटके लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। विमान में सवार लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार भट्ट ने इस घटना का खौफनाक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ पल के लिए ऐसा लगा जैसे विमान नीचे गिर रहा हो और अब कोई सुरक्षित नहीं बचेगा।

राजेश कुमार भट्ट के अनुसार, वह स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रहे थे। पटना से उड़ान भरने के बाद विमान सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा था। प्रयागराज के आसपास विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, तभी अचानक तेज झटके लगने लगे।
उन्होंने बताया कि विमान लगातार तीन-चार बार तेज गति से ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं हिचकोले खाने लगा। इस दौरान विमान की ऊंचाई करीब दो से तीन हजार फीट तक कम होने की बात भी सामने आई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि विमान के साथ आखिर क्या हो रहा है।
राजेश भट्ट ने बताया कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि विमान आकाशीय बिजली (Lightning) की चपेट में आया था। उस समय विमान के अंदर किसी यात्री के रोने, किसी के चीखने और कई लोगों के भगवान को याद करने का माहौल बन गया।
हालांकि, विमान ने बाद में लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के सुरक्षित जमीन पर उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। राजेश भट्ट ने कहा कि विमान से बाहर निकलकर जमीन पर पैर रखते ही उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे भगवान ने उन्हें नया जीवन दिया हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0