गहरे पानी में डूब रहा था मासूम, SDRF बनी देवदूत; शिवम को बचाकर लौटाई जिंदगी
भागलपुर: बाढ़ के बीच गंगा स्नान करने पहुंचे एक मासूम की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब वह बूढ़ानाथ स्थित मसानी काली मंदिर परिसर के समीप अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख मौके पर मौजूद SDRF की टीम ने बिना देर किए पानी में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
भागलपुर:- बाढ़ के बीच गंगा स्नान करने पहुंचे एक मासूम की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब वह बूढ़ानाथ स्थित मसानी काली मंदिर परिसर के समीप अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख मौके पर मौजूद SDRF की टीम ने बिना देर किए पानी में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, गोराडीह प्रखंड के जरलाही गांव निवासी शिवम अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने बूढ़ानाथ पहुंचा था। सीढ़ियों के पास स्नान करने के बाद वह आगे बढ़कर मसानी काली मंदिर के समीप गहरे पानी में चला गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूबने लगा।
मौके पर तैनात SDRF जवानों की नजर बच्चे पर पड़ते ही टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शिवम को पानी से बाहर निकाल लिया। पानी में डूबने की वजह से बच्चे के पेट में पानी भर गया था। इसके बाद जवानों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार करते हुए पेट पर दबाव देकर पानी बाहर निकालने का प्रयास किया। उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार हुआ और उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
SDRF कर्मी नवीन कुमार ने बताया कि भागलपुर में गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। गंगा अब भी खतरे के निशान से करीब 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में लोगों को गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए, क्योंकि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

