ईरान-हिजबुल्लाह का इजरायल पर बड़ा हमला, 50 से अधिक ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन अटैक
IRGC के अनुसार यह हमला करीब पांच घंटे तक चला, जिसमें मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। हमले में इजरायल के 50 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।
NEWS DESK : मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह के साथ मिलकर इजरायल के खिलाफ बड़ा संयुक्त हमला किया है।
IRGC के अनुसार यह हमला करीब पांच घंटे तक चला, जिसमें मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। हमले में इजरायल के 50 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। बयान के मुताबिक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया, जबकि हिजबुल्लाह की ओर से बड़ी संख्या में अटैक ड्रोन और रॉकेट दागे गए।
हमले का दायरा उत्तरी शहर हाइफा से लेकर तेल अवीव और दक्षिण के बेर्शेबा तक कई सैन्य ठिकानों पर किया गया। इजरायली सेना ने भी पुष्टि की है कि ईरान और हिजबुल्लाह ने मिलकर समन्वित मिसाइल हमला किया, जिसका मुख्य निशाना मध्य इजरायल रहा।
तेल बाजार में हलचल, अमेरिका का बड़ा कदम
मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ने लगा है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के स्ट्रैटजिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) से 172 मिलियन बैरल तेल जारी करने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के मुताबिक यह प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी और करीब 120 दिनों में यह तेल बाजार में पहुंच जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अगले एक साल में अमेरिका लगभग 200 मिलियन बैरल तेल फिर से रिजर्व में जोड़ने की योजना बना रहा है।
फारस की खाड़ी में ऑयल टैंकरों पर हमला
इसी बीच पर्शियन गल्फ में दो विदेशी ऑयल टैंकरों पर हमले की घटना सामने आई है। इराकी पोर्ट्स कंपनी के प्रमुख फरहान अल-फार्तूसी के अनुसार हमले के बाद जहाजों में आग लग गई। बचाव अभियान में 38 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार प्रभावित जहाजों में माल्टा के झंडे वाला जेफिरोस और मार्शल आइलैंड्स का सेफसी विष्णु शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि विस्फोटकों से लैस एक ईरानी नाव इन जहाजों से टकराई हो सकती है। हालांकि हमले की असली वजह की जांच अभी जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











