BIG NEWS : झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव, प्रदेश प्रभारी के राजू ने CM हेमंत सोरेन से की अहम मुलाकात
RANCHI : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। साथ ही I.N.D.I.A के भीतर भी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में विधायकों के गणित के आधार पर देखा जाए तो राज्यसभा की दोनों सीट गठबंधन के खाते में जाती दिखाई दे रही है। हालांकि, इसके लिए गठबंधन के भीतर एकता बनाए रखना जरूरी माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को झारखंड पहुंचे।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी के राजू के साथ कांग्रेस नेता और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लु भट्टी विक्रमार्क भी मुख्यमंत्री के साथ वार्ता में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री को आला कमान का संदेश दिया। के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहले भी राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस का दावा जता चुके हैं।
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम की चर्चा है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी संभावित चेहरों में गिने जा रहे हैं। पार्टी इस बार सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











