श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ गया नगर का जिलाध्यक्ष बनी जूली मेहता

Sep 30, 2023 - 05:30
श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ गया नगर का जिलाध्यक्ष बनी जूली मेहता

गया । अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यू के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने जूली मेहता को शुभकामना एवं बधाई दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई रामचरित्र प्रसाद, गया ग्रामीण व नगर के जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। श्री कुमार ने बताया कि जूली मेहता संघर्ष शील एवं जुझारू महिला कार्यकर्ता है। इनके नेतृत्व में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का विस्तार होगा। नीतीश सरकार के द्वारा श्रमिकों एवं तकनीकियों के लिए चलायें जा रहे योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचने में जूली सफल होगी। गया नगर के सभी वार्डों में संगठन विस्तार में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ सहयोग प्रदान करेगी। श्री कुमार ने बताया कि मजदूर परिवार के उत्थान के लिए बहुत सारी योजना चल रही है। जिसका लाभ श्रमिकों को दिलाने की आवश्यकता है। जूली मेहता को नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में प्रकाश राम पटवा, द्वारका प्रसाद, डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, मुनेश्वर सिंह, संजय कुमार सिन्हा, जितेंद्र चंद्रवंशी, अमरेन्द्र दिवाकर, वरुण कुमार सिन्हा, निर्भय सिंह, विकास चंद्रवंशी, रामधार सिंह चंद्रवंशी, मालती देवी व अन्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0