KKR vs GT Pitch Report Today : ईडन गार्डन्स में आज भिड़ेंगे KKR-गुजरात, जानिए किसे मिलेगी पिच से मदद

गुजरात टाइटंस शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने 12 मैचों में 8 जीत दर्ज कर 16 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। गुजरात की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का करने पर होगी।

May 16, 2026 - 18:17
KKR vs GT Pitch Report Today : ईडन गार्डन्स में आज भिड़ेंगे KKR-गुजरात, जानिए किसे मिलेगी पिच से मदद

KR vs GT Pitch Report Today : आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

आईपीएल 2026 अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। ऐसे में केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो जैसा माना जा रहा है। टीम फिलहाल अंक तालिका में 9 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए बाकी सभी मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है।

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने 12 मैचों में 8 जीत दर्ज कर 16 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। गुजरात की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का करने पर होगी।

KKR vs GT हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। वहीं, एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था।

अगर ईडन गार्डन्स की बात करें तो यहां दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं और दोनों में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है।

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं और पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 185 से 190 रन के बीच रहता है।

मैदान पर ओस का असर भी अहम भूमिका निभाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। आंकड़ों के मुताबिक यहां टॉस जीतने वाली टीम ने 52 मुकाबले जीते हैं, जबकि टॉस हारने वाली टीम को 50 मैचों में सफलता मिली है।

हालांकि पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर रहती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी हल्की मदद मिल सकती है। ऐसे में आज का मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0