एक-दूजे के हुए अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर, सहवाग, युवराज समेत कई बड़ी हस्तियां हुईं शादी में शामिल
शादी के बाद कपल ने अपने घर की छत पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें खेल और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस जश्न के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
NEWS DESK : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा और लोकप्रिय टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर ने मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। दोनों ने बांद्रा स्थित अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के बाद कपल ने अपने घर की छत पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें खेल और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस जश्न के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस शादी में वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह का एक वीडियो तेजी से छाया हुआ है, जिसमें दोनों अपने डांस से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों में इस शादी की रौनक साफ देखी जा सकती है। शादी के जश्न में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और अजीत अगरकर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ-साथ फरहान अख्तर, अंगद बेदी और सोहा अली खान जैसे फिल्मी सितारे भी जमकर थिरकते नजर आए।
एक खास वीडियो में अंगद बेदी, फरहान अख्तर, युवराज और सहवाग को मशहूर गाने 'फॉरएवर' पर डांस करते हुए देखा गया। ये सभी सितारे नाचते-गाते हुए दूल्हा-दुल्हन को पार्टी एरिया तक ले गए, जहां कृतिका और गौरव एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद खुश नजर आ रहे थे।
इस शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की सूची काफी लंबी थी। मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, अमृता अरोड़ा, शकील लदाक और हेजल कीच जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस शाम को और भी खास बना दिया। इनके अलावा मसाबा गुप्ता, सत्यदीप मिश्रा, जहीर खान, सागरिका घटगे और पूजा गौर भी इस जश्न का हिस्सा बने।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











