LSG vs CSK : लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
इस सीजन में इकाना स्टेडियम की पिच ने मिले-जुले संकेत दिए हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
LSG vs CSK : आज आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच सीजन का 59वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि चेन्नई प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी, जबकि लखनऊ सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
इस सीजन में इकाना स्टेडियम की पिच ने मिले-जुले संकेत दिए हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यही वजह है कि यहां दूसरी पारी में रन चेज करने वाली टीमों को फायदा मिलता है। ओस भी मैच का बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है।
अब तक इस मैदान पर खेले गए मुकाबलों में 170 से 180 के बीच का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना गया है। आउटफील्ड तेज होने की वजह से बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती। हालांकि नई गेंद के खिलाफ शुरुआत संभलकर करनी पड़ती है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें तीन-तीन मुकाबले दोनों ने जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ को हराया था, ऐसे में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम इस हार का बदला लेने उतरेगी। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

