लखनऊ के इकाना में आज भिड़ेंगे पंत और पाटीदार, जानिए पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इस सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैच गंवाए हैं।
SPORTS DESK : आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला आज लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
इस सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैच गंवाए हैं। 4 अंकों के साथ LSG अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए आज का मुकाबला उसके लिए करो या मरो जैसा होगा।
दूसरी ओर, राजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार लय में नजर आ रही है। आरसीबी ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं और 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। अगर बेंगलुरु की टीम आज जीत दर्ज करती है तो उसके पास अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका रहेगा।
दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन इकाना स्टेडियम में LSG को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। टीम लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है, जिससे घरेलू मैदान पर भी उसका आत्मविश्वास डगमगाया हुआ दिख रहा है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स को सिर्फ 2 जीत मिली है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में भी आरसीबी ने LSG को 5 विकेट से हराया था।
आज की पिच रिपोर्ट
आज का मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां LSG और KKR के बीच पिछला मैच हुआ था। उस मुकाबले में दोनों टीमें 155 रन ही बना सकीं और मैच सुपर ओवर तक पहुंचा था। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को भी अच्छी मदद मिली थी। बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











