दरभंगा स्नातक सीट पर महागठबंधन में घमासान, RJD-कांग्रेस के बाद माले ने भी उतारा उम्मीदवार; तीनों दल आमने-सामने
बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर महागठबंधन के भीतर सियासी खींचतान सामने आ गई है। इस सीट पर अब महागठबंधन के तीन प्रमुख घटक दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं। RJD और कांग्रेस के बाद भाकपा-माले ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर महागठबंधन के भीतर सियासी खींचतान सामने आ गई है। इस सीट पर अब महागठबंधन के तीन प्रमुख घटक दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं। RJD और कांग्रेस के बाद भाकपा-माले ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
RJD ने दरभंगा स्नातक सीट से अनिल कुमार झा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने रजनीकांत पाठक को चुनाव मैदान में उतारा है। अब भाकपा-माले ने संदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
खास बात यह है कि तीनों दल महागठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन विधान परिषद चुनाव में एक ही सीट पर उनके उम्मीदवार आमने-सामने हैं। भाकपा-माले के उम्मीदवार संदीप चौधरी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से जुड़े रहे हैं और छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने उनके राजनीतिक और छात्र राजनीति के अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD और कांग्रेस के बीच मुकाबला पहले से तय था। माले की एंट्री के बाद महागठबंधन के भीतर आपसी तालमेल और सीटों के समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, नामांकन वापसी की अंतिम तारीख तक चुनावी तस्वीर बदल सकती है।
दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। दरभंगा स्नातक सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित है।
अब सभी की नजर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पर है। देखना होगा कि महागठबंधन का कोई दल अपने उम्मीदवार को पीछे हटाता है या फिर RJD, कांग्रेस और भाकपा-माले तीनों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में बने रहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







