MI VS SRH : वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आज आमने-सामने, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का इस सीजन प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है, जिससे वह 4 अंकों के साथ निचले पायदान पर है।
SPORTS DESK : IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। ये मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां शाम 7:30 बजे से मुकाबला शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
अंक तालिका में स्थिति
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का इस सीजन प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है, जिससे वह 4 अंकों के साथ निचले पायदान पर है।
दूसरी ओर पैट कमिंस की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद शानदार लय में है। टीम ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 10 अंकों के साथ टॉप-4 में जगह बनाई हुई है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 10 जीत हैं। हालांकि मौजूदा फॉर्म SRH के पक्ष में जाता दिख रहा है, जिसने अपने पिछले चार मुकाबले लगातार जीते हैं।
वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। लाल मिट्टी की सतह और छोटा मैदान बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका देता है, जिससे यहां अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर करीब 200+ रहता है, जबकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और उछाल मिल सकती है। शाम के समय ओस का असर भी खेल की दिशा बदल सकता है।
इस सीजन में यहां खेले गए 4 मैचों में 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 2 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है यानी टॉस की भूमिका भी अहम हो सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











